नकली मजिस्ट्रेट बनकर OMR भरवा रहा था! बिहार पुलिस चालक भर्ती में सॉल्वर गैंग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Dec, 2025 07:58 AM

rohtas solver gang news

"रोहतास के डेहरी में बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग पकड़ा गया। नकली कोषागार अधिकारी बनकर आया आरोपी, चलती गाड़ी में OMR भरते धराया।

Rohtas Solver Gang News: रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिहार पुलिस चालक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान एक पूरा “सॉल्वर गैंग” रंगे हाथों धर लिया गया। नकली मजिस्ट्रेट बनकर परीक्षा केंद्र में घुसा शख्स अभ्यर्थी को बाहर ले जाकर चलती स्कॉर्पियो में ही OMR शीट भरवा रहा था। स्थानीय मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर की सतर्कता से पूरा खेल पकड़ा गया।

घटना 11 दिसंबर 2025 की है। डीएवी पब्लिक स्कूल, कटार (डेहरी) परीक्षा केंद्र पर अचानक एक व्यक्ति पहुंचा जिसने खुद को “पटना सचिवालय से वरीय कोषागार पदाधिकारी” बता रहा था। उसके पास नकली शासकीय पहचान-पत्र था और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी पर “जिला प्रशासन रोहतास” का जाली स्टिकर लगा हुआ था। वह परीक्षा कक्ष में बेरोक-टोक घूमता रहा और जहानाबाद के एक अभ्यर्थी विकास कुमार को बाहर ले गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी में पहले से दो अन्य लोग बैठे थे। अभ्यर्थी को बाहर ले जाकर चलती गाड़ी में ही OMR शीट भरवाई गई और उसे वापस परीक्षा हॉल में भेज दिया गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर को शक हुआ। तुरंत गाड़ी को रुकवाया गया तो सारा भंडाफोड़ हो गया।

पकड़े गए चारों आरोपी

  • अशोक कुमार सिंह (पटना, महेंद्रू) – मुख्य सरगना, कोचिंग संचालक और नकली मजिस्ट्रेट
  • विकास कुमार (घोसी, जहानाबाद) – मूल अभ्यर्थी
  • संतोष कुमार – सॉल्वर एक्सपर्ट (OMR भरने वाला)
  • ललित कुमार – स्कॉर्पियो चालक

सभी के पास से कई मोबाइल फोन, नकली आई-कार्ड और जाली शासकीय स्टिकर बरामद हुए हैं। डेहरी ASP अतुलेश झा ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार एक दिन पहले भी केंद्र की रेकी करने आया था। इंद्रपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर आगे की छानबीन जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!