Edited By Ramanjot, Updated: 07 Nov, 2021 11:50 AM

संजय जायसवाल ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शराबबंदी के फेल होने का सबसे बड़ा कारण पुलिस है। कुछ जगहों पर पुलिस की छोटे-छोटे शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत रहती है और ऐसे में उन इलाकों में घटनाएं नहीं...
पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने राज्य में जहरीली शराब के कारण कई लोगों की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्ण शराबबंदी कानून की एक बार हर हाल में समीक्षा करने की जरूरत है।
"शराबबंदी फेल होने का सबसे बड़ा कारण पुलिस"
संजय जायसवाल ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शराबबंदी के फेल होने का सबसे बड़ा कारण पुलिस है। कुछ जगहों पर पुलिस की छोटे-छोटे शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत रहती है और ऐसे में उन इलाकों में घटनाएं नहीं होती। उन्होंने कहा कि जहां पर पुलिस का प्रभाव अधिक होता है वहां पर इस तरह की घटनाएं प्रतिवेदित हो रही है।
"शराबबंदी से कड़ा कानून नहीं हो सकता"
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून बहुत ही कड़ा और बेहतर है। जो स्थिति दिखाई पड़ रही है उसमें लगता है कि लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून से पूर्ण सफलता नहीं मिल रही है। इससे कड़ा कानून नहीं हो सकता।
जायसवाल ने कहा कि गांव में इस अवैध धंधे में लगे छोटे-छोटे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। साथ ही जिन स्थानों पर प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है उसकी समीक्षा होनी चाहिए। वैसे पूर्ण शराबबंदी कानून की फिर से समीक्षा की जानी चाहिए। इसके सफलता और असफलता पर विचार करना बेहद जरूरी है।