School Closed: शीतलहर का कहर, अब इस जिले में 6 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jan, 2026 02:03 PM

school closed all schools will remain closed until january 6th

School Closed: जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे। वहीं, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त...

School Closed: अररिया जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी विनोद दूहन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 6 जनवरी 2026 तक बंद (School Closed) रखने का आदेश जारी किया है। 

धारा 163 के तहत आदेश जारी 

जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, आठवीं तक के स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं। जिले के प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 6 जनवरी तक प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया है। 

कक्षा 9 से 12 तक स्कूल सीमित समय में खुलेंगे 

आदेश के अनुसार, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। इससे बड़े छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखा गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों को मिली छूट

आंगनबाड़ी केंद्रों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, ताकि बच्चों को गर्म भोजन वितरण किया जा सके और पोषण व्यवस्था बनी रहे।

प्रशासनिक कार्य और बोर्ड कक्षाएं जारी रहेंगी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे। वहीं, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की विशेष कक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!