सुशील का शिवानंद पर पलटवार- पहले मामला उजागर किया, अब राजनीतिक लाभ के लिए हिला रहे दुम

Edited By Nitika, Updated: 25 May, 2022 03:21 PM

sushil modi hit back at shivanand tiwari

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रेलवे भर्ती घोटाला मामले में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले इस मामले को उजागर किया और अब राजनीतिक लाभ के लिए दुम हिला रहे...

 

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने रेलवे भर्ती घोटाला मामले में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने पहले इस मामले को उजागर किया और अब राजनीतिक लाभ के लिए दुम हिला रहे हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिवारी जी ने कम से कम यह स्वीकार तो किया कि ललन सिंह के साथ मिलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव के ‘नौकरी के बदले जमीन' घोटाले का उन्होंने ही पर्दाफाश किया था और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की थी। उन्होंने पहले यह भी स्वीकार किया था कि उनकी जनहित याचिका (पीआईएल) पर ही पटना उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसके 5 मामलों में यादव को सजा हो चुकी है।

भाजपा सांसद ने कहा कि जहां तक 14 साल विलंब से कार्रवाई का सवाल है तो उस समय राजद के समर्थन से डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार चल रही थी। प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं थी कि सहयोगी दल के नेता पर कार्रवाई करते। उन्होंने ज्ञापन को ठंडे बस्ते में ही नहीं डाला बल्कि यादव के लोगों ने ज्ञापन को ही फाइल से हटवा दिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!