Bihar Election Result 2025: बिहार की कई सीट पर जीत-हार का अंतर 1000 से भी कम, संदेश में 27 वोट से मिली जीत

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Nov, 2025 01:51 PM

the margin of victory and defeat in many seats is less than 1000

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के अधिकांश नतीजे घोषित हो चुके हैं और तस्वीर लगभग साफ है, लेकिन कई सीट पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि जीत–हार का अंतर 1,000 वोट से भी कम है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में यह अंतर 100 वोट से भी कम है।...

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के अधिकांश नतीजे घोषित हो चुके हैं और तस्वीर लगभग साफ है, लेकिन कई सीट पर मुकाबला इतना करीबी रहा कि जीत–हार का अंतर 1,000 वोट से भी कम है। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में यह अंतर 100 वोट से भी कम है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत मिला है।

इस सीट पर मामूली अंतर से बची साख

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की बख्तियारपुर, बोध गया, चनपटिया और जहानाबाद उन विधानसभा क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां जीत–हार का अंतर 1000 से 500 के बीच रहा। बख्तियारपुर में 981, बोध गया में 881, चनपटिया में 602 और जहानाबाद में 793 वोट के अंतर से जीत दर्ज की गई। इसके अलावा अगिआंव, बलरामपुर, ढाका, फारबिसगंज, नबीनगर, रामगढ़ और संदेश सीट पर जीत–हार का अंतर 500 से कम रहा। बलरामपुर में 389, ढाका में 178, फारबिसगंज में 221, नबीनगर में 112 और रामगढ़ में 175 वोट का अंतर दर्ज किया गया। दो सीट-अगिआंव और संदेश के लिए चुनाव में जीत-हार का अंतर 100 वोट से भी कम रहा। अगिआंव में 95 वोट और संदेश में महज 27 वोट से फैसला हुआ। संदेश सीट राज्य में सबसे कम अंतर से जीती जाने वाली सीट साबित हुई। चुनाव के दौरान महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया। 
 

इन सीटों पर सबसे कम अंतर से हुआ हार जीत का फैसला

 

  क्रम.  संख्या    विधानसभा   संख्या  विधानसभा    क्षेत्र   जीते     पार्टी    हारे   पार्टी  अंतर 
1. 192 संदेश राधा चरण साह जदयू दीपु सिंह राजद 27
2. 203 रामगढ़ सतीश कुमार सिंह यादव बसपा अशोक कुमार सिंह भाजपा 30
3. 195 अगिआंव महेश पासवान भाजपा शिव प्रकाश रंजन सीपीआई(एमएल)एल 95
4. 221 नबीनगर चेतन आनंद जदयू अमोद कुमार सिंह राजद 112
5. 21 ढाका फैसल रहमान राजद पवन कुमार जायसवाल भाजपा 178
6. 48 फारबिसगंज मनोज बिश्वास कांग्रेस विद्या सागर केशरी भाजपा 221
7. 65 बलरामपुर संगीता देवी एलजेपी(आर) मोहम्मद आदिल हसन एआईएमआईएम 389
8. 7 चनपटिया अभिषेक रंजन कांग्रेस उमाकांत सिंह भाजपा 602
9. 216 जहानाबाद राहुल कुमार राजद चंदेश्वर प्रसाद जदयू 793
10. 229 बोधगया कुमार सर्वजीत राजद श्यामदेव पासवान एलजेपी(आर) 881
11. 180 बख्तियारपुर अरुण कुमार एलजेपी(आर) अनिरुद्ध कुमार राजद 981

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!