जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर तीरों और लाठियों से हमला, महिला SI के सिर में  तीर मार किया घायल

Edited By Harman, Updated: 24 Sep, 2024 09:35 AM

the police team which went to resolve the land dispute was attacked

अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने लाठी और तीर से हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अररिया: अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने लाठी और तीर से हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जोकीहाट के महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का है। जहां गांव में लगभग 200 लोग जबरन ज़मीन पर कब्ज़ा किया हुआ है। वहीं, जब सूचना मिलने पर पुलिस कब्ज़ा हटाने के लिए मौके पर पहुंची। वहींं,इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर तीरों और लाठियों से हमला किया। इसमें दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जोकीहाट थाना में तैनात महिला एसआई नुसरत के आंख के करीब चेहरे पर तीर लगा। वहीं, एएसआई वीरेंद्र कुमार को भी चोटें आईं। इस घटना में कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं घायल पुलिस अधिकारियों को इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है।

इधर,हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया।  वहीं घटनास्थल पर पुलिस की टीम लगातार कैंप कर रही है। साथ ही महलगांव थाने में कांड दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!