Bihar: छठ पर्व पर दर्दनाक हादसा: बहन के सामने भाई को यूं खींच ले गई मौत, एक झटके में उजड़ी खुशियां..मची चीख- पुकार

Edited By Harman, Updated: 27 Oct, 2025 10:22 AM

tragic accident on chhath festival death took away brother in front of sister

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। दरअसल यहां बहन के घर छठ मनाने आया युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। इस घटना ने एक बहन से उसका भाई छीन लिया। वहीं पूरा इलाका चीखों से गूंज उठा। परिवार गहरे सदमे में है।

युवक के शरीर पर गिरा बिजली का तार

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवरिया थाना क्षेत्र के बुरहानपुर गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय काजू सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक छठ पर्व मनाने के लिए अपने बहन के घर गया हुआ था। इस दौरान वह वहां घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी बिजली का तार खंभे से टूटकर युवक पर गिर गया। वहीं करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया। जिस कारण उसकी जान चली गई। वहीं छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!