साइकिल धोने के दौरान पोखर में गिरे दो भाई, डूबने से हुई मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Oct, 2020 01:29 PM

two brothers died by drowning in a puddle

बिहार में गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में रविवार को पोखर में डूबकर दो ममरे भाई की मौत हो गई।

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में रविवार को पोखर में डूबकर दो ममेरे भाई की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, उजरा नारायणपुर गांव निवासी अमर हुसैन का 12 वर्षीय पुत्र जिलाउल हक अपने ममेरे भाई फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलारकला गांव निवासी शकीब-अल-हसन (10) के साथ अपनी साइकिल धोने गांव के समीप स्थित पोखर में गया था। साइकिल धोने के क्रम में अचानक दोनों भाइयों का पैर फिसला और वे पोखर में गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों भाइयों की डूबकर मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोखर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!