कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?...CM फेस को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- औपचारिकताएं जल्द होगी पूरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 16 Nov, 2025 04:15 PM

upendra kushwaha gave a big statement regarding the cm face

Bihar Politics News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री (Upendra Kushwaha On Nitish Cm Face) थे, हैं और...

Bihar Politics News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री (Upendra Kushwaha On Nitish Cm Face) थे, हैं और रहेंगे। 

नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं जल्द पूरी होगी- Upendra Kushwaha
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है और उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमने जनता का आभार व्यक्त किया है, नई सरकार बनाने की औपचारिकताएं जल्द पूरी होगी और 2-4 दिनों में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी... हमने बार-बार कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।

जानें रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा? 
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, हम इस पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं...किसी भी परिवार में ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन यह उनका पारिवारिक मामला है।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!