दहेज के लिए प्रताड़ित करता था ससुराल पक्ष, महिला ने 15 महीने की बेटी के साथ की आत्महत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 04:33 PM

woman commits suicide with 15 month old daughter

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहमदपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपनी 15 महीने की पुत्री के आत्महत्या कर ली।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहमदपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपनी 15 महीने की पुत्री के आत्महत्या कर ली।

काजी मोहमदपुर थाना के अवर निरीक्षक मोहम्मद नसीम अंसारी ने बताया कि मृतकों में राम राजी रोड निवासी सुजीत की पत्नी सुगनी देवी (22) और उनकी 15 महीने की पुत्री शामिल है। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला के पति और सास को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

नसीम ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल भेजे जाने के साथ मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत लदौरा गाँव निवासी सुगनी देवी का दो वर्ष पूर्व सुजीत के साथ विवाह हुआ था और उनकी 15 महीने की एक बेटी थी।

विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उनकी पुत्री और उसकी बच्ची को जिंदा जलाकर मार दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले हाल के दिनों में अकसर दहेज के तौर पर पलंग और अलमारी की मांग करते थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!