Mukesh Sahani को कुल मिले वोट की संख्या देख रह जाएंगे हैरान, महागठबंधन में 15 नहीं केवल 10 सीटों पर ही लड़ पाई थी VIP

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Nov, 2025 12:54 PM

you will be surprised to see the total number of votes mukesh sahani got

Mukesh Sahani News (विकास कुमार): 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वैसे इस बार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मुकेश सहनी के साथ बड़ा खेला किया। चुनाव के दौरान 15 विधानसभा...

Mukesh Sahani News (विकास कुमार): 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वैसे इस बार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मुकेश सहनी के साथ बड़ा खेला किया। चुनाव के दौरान 15 विधानसभा सीटें वीआईपी को देने की बात कही जा रही थी,लेकिन वास्तव में मुकेश सहनी के हिस्से में केवल 10 सीटें ही आ पाई। पांच विधानसभा सीटों पर मुकेश सहनी के साथ महागठबंधन में ही खेला हो गया। आइए देखते हैं वे कौन सी 5 विधानसभा सीटें हैं जहां वीआईपी के उम्मीदवारों को महागठबंधन ने किस्तों में धोखा दिया-  

* सुगौली से शशि भूषण सिंह की उम्मीदवारी रद्द हो गई।
* बाबूबरही से बिंदु गुलाब यादव ने चुनाव ही नहीं लड़ा।
* गौड़ा बौराम सीट पर संतोष सहनी को महागठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार ही नहीं रहे।
* कुशेश्वरस्थान से VIP कैंडिडेट गणेश भारती को निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा।
* चैनपुर में आरजेडी ने बृज किशोर बिंद को उतार दिया तो VIP कैंडिडेट गोविंद बिंद को मात्र 5144 वोट से ही संतोष करना पड़ा। 

आखिर मुकेश सहनी की पार्टी को इस बार कितने वोट मिले?

मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के सिंबल या उसके समर्थन से उम्मीदवारों ने 13 सीटों पर चुनाव लड़ा।चैनपुर से गोविंद बिंद,सिकटी से हरि नारायण प्रमाणिक,बिहपुर से अपर्णा कुमारी मंडल, कटिहार से सौरभ अग्रवाल, केसरिया से वरुण विजय, लौरिया से रण कौशल प्रताप सिंह,गोपालपुर से प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव, औराई से भोगेंद्र सहनी, बरूराज से राकेश कुमार, दरभंगा सदर से उमेश सहनी,आलमनगर से नवीन निषाद, गौड़ाबौराम से संतोष सहनी और कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को मुकेश सहनी का समर्थन हासिल था। इस आंकड़े के मुताबिक इस बार वीआईपी को कुल 7,38,188 वोट मिला है। आइए देखिए इन सीटों पर VIP उम्मीदवारों या उनके समर्थित कैंडिडेट को कितना वोट मिला है- 
 

विधानसभा क्षेत्र  VIP उम्मीदवार कितना वोट मिला 
चैनपुर            गोविंद बिंद 5144
सिकटी हरि नारायण प्रमाणिक 92020
बिहपुर                           अपर्णा कुमारी मंडल 61433
कटिहार                           सौरभ अग्रवाल 78101
केसरिया           वरुण विजय 61852
लौरिया                          रण कौशल प्रताप सिंह 69,544
गोपालपुर प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव 50495
औराई   भोगेंद्र सहनी 46879
बरूराज राकेश कुमार 67827
दरभंगा सदर उमेश सहनी 72860
आलमनगर नवीन निषाद 82396
गौड़ाबौराम संतोष सहनी 393
कुशेश्वरस्थान गणेश भारती 49244


 
मुकेश सहनी का अब तक का चुनावी प्रदर्शन का लेखा जोखा

मुकेश सहनी ने साल 2018 में विकासशील इंसान पार्टी का गठन किया था। वैसे 2014 में मुकेश सहनी ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर सहित कई ज़िलों में यात्राएं निकालीं और निषाद समाज अधिकार सम्मेलन आयोजित किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त ही मुकेश सहनी ने 'निषाद विकास संघ' का गठन किया था। उस वक्त मुकेश सहनी को बीजेपी के चाणक्य अमित शाह के साथ चुनावी रैलियों में देखा जाता था। 2019 से मुकेश सहनी ने चुनाव लड़ना शुरू किया।  2019 में मुकेश सहनी ने महागठबंधन के साथ तीन सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन नतीजा शून्य रहा था। साल 2020 में विधानसभा चुनावों के वक्त मुकेश सहनी ने पाला बदल कर एनडीए का खेमा चुन लिया था। वीआईपी ने तब 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 4 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहे थे। इसके बाद मुकेश सहनी कुछ दिनों तक बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। साल 2024 में वीआईपी ने लोकसभा में तीन सीटों पर फिर से किस्मत आजमाई थी लेकिन यहां भी उन्हें शून्य ही मिला। साल 2025 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी जीरो पर ही सिमट गई।
 

चुनाव                              VIP ने कितनी सीटों पर  चुनाव लड़ा   कितनी सीटें    मिली
2019, लोकसभा चुनाव          3                                                     0
2020,विधानसभा चुनाव 11 4
2024, लोकसभा चुनाव 3 0
2025, विधानसभा चुनाव 12 0


लगातार बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद मुकेश सहनी को चुनावी सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा उनके पास वोट ट्रांसफर कराने की भी क्षमता नहीं रह गई है। ऐसे में मुकेश सहनी के राजनीतिक भविष्य पर तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं। अब मुकेश सहनी को ही इन सवालों का जवाब अपने प्रदर्शन से देना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!