इस गांव में भूत के डर से महिलाएं शादी के दूसरे दिन ही भाग जाती थी मायके, जानें पूरा माजरा?

Edited By Khushi, Updated: 29 Apr, 2023 12:42 PM

due to the fear of ghosts in this village women used to run

झारखंड के रांची जिले में पहले दुल्हन अपने ससुराल आकर अगले दिन ही अपने मायके भाग जाती थी और काफी मनाने के बाद दुल्हन वापस अपने ससुराल आती थी।

रांची: झारखंड के रांची जिले में पहले दुल्हन अपने ससुराल आकर अगले दिन ही अपने मायके भाग जाती थी और काफी मनाने के बाद दुल्हन वापस अपने ससुराल आती थी। इसके पीछे की वजह बड़ी अजीबोगरीब है।

भूत के डर से नई दुल्हन भाग जाती थी मायके
मामला जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खूंटी प्रखंड के भूत गांव का है। यहां महिलाएं शादी करने के दूसरे दिन ही अपने मायके भाग जाया करती थी क्योंकि महिलाओं को लगता था कि इस गांव में भूत है, जिस वजह से दुल्हन को मनाने पूरा ससुराल मायके जाता था। काफी मनाने के बाद दुल्हन वापस अपने ससुराल आती थी। दुल्हन को समझाया जाता था कि सिर्फ गांव का नाम भूत है, यहां असल में भूत है ही नहीं।

इस गांव में होती है भूतों की पूजा 
मामले में गांव की मीना देवी ने बताया कि अभी तो फिलहाल ऐसी घटना नहीं हुई है क्योंकि अभी जागरूकता बहुत बढ़ गई है, लेकिन आज से 5 साल पहले कोई भी इस गांव में अपनी बेटी नहीं देना चाहता था और अगर शादी हो जाती तो दुल्हन दूसरे दिन मायके भाग जाती थी क्योंकि लड़कियों का ऐसा लगता कि यह भूत गांव है तो यहां भूत रहता होगा। चूंकि इस गांव में भूतों की पूजा होती है इसलिए भी उनके लिए यह देखना किसी डरावने सपने जैसा था।

पूर्वजों को कहा जाता है भूत 
वहीं, गांव निवासी प्रकाश ने बताया कि इस गांव के स्थानीय लोग हर दिन भूत की पूजा करते हैं। हमारे पूर्वजों को भूत कहा जाता है। यहां हर घर के आगे अपने मरे हुए पूर्वजों चिन्ह स्मृति बनी हुई है। चिन्ह स्मृति में पूर्वजों के नाम व उनके दादा परदादा का नाम, किस दिन उनकी मृत्यु हुई, कैसे मृत्यु हुई, कितने लोगों ने उनकी मृत्यु भोज खाया, किसने भोज कराया, इन सब का सारा लेखा-जोखा उसमें लिखा होता है और उनकी पूजा इसलिए करते हैं ताकि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे। भूत का मतलब हमारे अच्छे पूर्वजों का आशीर्वाद है। उन्होंने बताया कि जब नई दुल्हन को समझाया जाता कि भूत का मतलब क्या होता है और इनका आशीर्वाद कितना जरूरी है, तब वह समझती हैं। अब इस गांव में कोई भी लड़की शादी के बाद नहीं भागती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!