Jharkhand News: पटरियों पर पहुंचे 'गजराज', कई यात्री ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द

Edited By Khushi, Updated: 22 Dec, 2025 12:37 PM

elephant arrives on the tracks several passenger trains cancelled for three d

Jamshedpur News: झारखंड में दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। यह फैसला हाथियों की आवाजाही के कारण लिया गया है।

Jamshedpur News: झारखंड में दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। यह फैसला हाथियों की आवाजाही के कारण लिया गया है।

रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई
बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि चक्रधरपुर (झारखंड के सिंहभूम)-झारसुगुड़ा (ओडिशा) खंड के बीच रेल पटरियों के पास, विशेषकर बांदामुना में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई है। आदित्य चौधरी ने कहा कि ट्रेन सेवाओं की गति धीमी हो रही है, जिससे यातायात जाम हो रहा है और परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है।

हाथियों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी
बता दें कि राज्य भर में हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन हाथी के हमले में किसी न किसी की मौत हो रही है। हाथियों से लोग इतने डरे हुए हैं कि अपने घर में भी वह खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे। हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा रखी है। आए दिन किसानों की फसलें बर्बाद करने में तुले हुए हैं। हाथी लोगों के घरों को भी तोड़ रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!