Jharkhand News: बंदरों से परेशान हुए Dhanbad के लोग, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर फोन कर मदद की लगाई गुहार

Edited By Khushi, Updated: 09 Nov, 2025 11:45 AM

people in dhanbad troubled by monkeys called the police helpline number 100 an

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बंदरों के झुंड ने आतंक मचाया हुआ है। यहां बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बंदरों के उत्पात से लोग काफी परेशान हो गए हैं।

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बंदरों के झुंड ने आतंक मचाया हुआ है। यहां बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बंदरों के उत्पात से लोग काफी परेशान हो गए हैं।

युवती ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर फोन कर मदद की लगाई गुहार
लोगों के मुताबिक बंदरों ने अब तक आधा दर्जन लोगों को काट लिया है। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। लोग घरों से निकलते हुए भी डरते हैं। यहां तक कि घर के अंदर बैठे लोग भी महफुज नहीं है क्योंकि बंदर घर में आकर उत्पात मचाते हैं। घर में पड़ी चीजों का नुकसान करते हैं। वहीं, एक युवती ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस और वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह
युवती ने पुलिस को बताया कि बंदर बार-बार लोगों पर हमला कर रहे हैं और मोहल्ले में आतंक मचाया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। वहीं, पुलिस और वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और जल्द बंदर को पकड़ने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!