Vidhan Sabha Election 2024: क्या चतरा सीट पर आरजेडी नेता सत्यानंद भोक्ता का कब्जा रहेगा कायम?

Edited By Khushi, Updated: 13 Oct, 2024 04:20 PM

vidhan sabha election 2024 will rjd leader satyanand bhokta remain

2019 के विधानसभा चुनाव में चतरा सीट से आरजेडी कैंडिडेट सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की थी। सत्यानंद भोक्ता को एक लाख एक हजार सात सौ दस वोट मिले। वहीं बीजेपी कैंडिडेट जर्नादन पासवान ने 77 हजार छह सौ 55 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

चतरा: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनावी रणभेरी बज चुकी है। इन सीटों में चतरा की अपनी खास अहमियत है क्योंकि चतरा विधानसभा सीट जिला मुख्यालय का सीट होता है। साथ ही चतरा लोकसभा सीट भी है, इसलिए सूबे की सियासत में चतरा की बड़ी अहमियत है। झारखंड राज्‍य के गठन के बाद चतरा में 2005 में विधानसभा चुनाव कराया गया था। इस चुनाव में बीजेपी के सत्‍यानंद भोक्ता ने भगवा झंड़ा लहराया था।

PunjabKesari

वहीं 2009 के चुनाव में आरजेडी के जनार्दन पासवान ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी थी। 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी नेता जय प्रकाश सिंह भोक्‍ता ने इस सीट को फिर से अपने पाले में कर लिया। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की थी। इस बार भी आरजेडी की टिकट पर सत्यानंद भोक्ता के चुनाव लड़ने की संभावना ज्यादा लग रही है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2019 के विधानसभा चुनाव में चतरा सीट से आरजेडी कैंडिडेट सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की थी। सत्यानंद भोक्ता को एक लाख एक हजार सात सौ दस वोट मिले। वहीं बीजेपी कैंडिडेट जर्नादन पासवान ने 77 हजार छह सौ 55 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं जेडीयू कैंडिडेट केदार भूइंया ने सात हजार दो सौ 92 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने जीत हासिल की थी। जय प्रकाश सिंह भोक्ता 69 हजार सात सौ 45 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं जेवीएम कैंडिडेट सत्यानंद भोक्ता ने 49 हजार एक सौ 69 वोट हासिल किए थे जबकि आरजेडी कैंडिडेट जर्नादन पासवान 37 हजार तीन सौ 20 वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में चतरा से आरजेडी कैंडिडेट जर्नादन पासवान ने बीजेपी को मात दे दी थी। आरजेडी कैंडिडेट जर्नादन पासवान ने बीजेपी के सूबेदार पासवान को 38 हजार पांच सौ 55 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट साहिन्द्रा ने 18 हजार आठ सौ 83 वोट हासिल कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

चतरा सीट पर आरजेडी की स्थिति मजबूत लग रही है। अगर सत्यानंद भोक्ता को फिर से टिकट मिला तो वह एनडीए कैंडिडेट को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!