बिहार में भयानक सड़क हादसा, दो बाइक की जोरदार टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत; एक घायल

Edited By Harman, Updated: 22 Jan, 2026 09:02 AM

collision between two motorcycles four people died in road accident buxar

Bihar Road Accident: बिहार में एक भीषण सड़क हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर के कारण हुआ। वहीं इस दर्दनाक हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक...

Bihar Road Accident: बिहार में एक भीषण सड़क हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर के कारण हुआ। वहीं इस दर्दनाक हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि तीन युवकों की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोइनीभान गांव के समीप हुआ है। यह हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में से एक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूर्य देव कुमार के रूप में की गई है। दूसरे मृतक की पहचान कैमूर जिले के चंदेश गांव निवासी 24 वर्षीय उपेंद्र कुमार और तीसरे की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। वहीं चौथे युवक की पहचान बनारपुर गांव निवासी रितेश के रूप में की गई है।  चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायल शख्स का नाम रूपेश है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!