भागलपुर में गंगा नदी ने दिखाया रौद्र रूप, देखते ही देखते बाढ़ के पानी में समा गए 3 पक्के मकान; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Sep, 2024 01:34 PM

in bhagalpur three houses got submerged in the ganges in no time

बताया जा रहा है कि घर कथित तौर पर खेत की जमीन पर बना था और पानी के तेज बहाव से मिट्टी खिसक गई और घर की नींव के साथ मकान भी पानी में बह गया। दरअसल, गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मसाडू गांव के 30% घर गंगा में विलीन हो चुके हैं। जबकि और 30% घर...

भागलपुरः बिहार में बाढ़ (Bihar Flood) ने तबाई मचा रखी है। गंगा नदी के उफान पर होने के कारण कई जिले प्रभावित हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भागलपुर जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें किसी के सपनों का आशियाना देखते ही देखते पानी में समा गया। यह वीडियो भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड के मसाडू गांव का है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घर कथित तौर पर खेत की जमीन पर बना था और पानी के तेज बहाव से मिट्टी खिसक गई और घर की नींव के साथ मकान भी पानी में बह गया। दरअसल, गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मसाडू गांव के 30% घर गंगा में विलीन हो चुके हैं। जबकि और 30% घर गंगा के मुहाने पर है। मंगलवार को महज 10 मिनट में तीन पक्के मकान गंगा में विलीन हो गए।  यह तीनों घर अलग-अलग परिवार के है जिसमें राजेंद्र मंडल, नागेश्वर मंडल और श्याम सुंदर मंडल शामिल है। इनमें से कोई मजदूरी करता है तो कोई पशुपालन कर अपना घर का भरण पोषण करता है। अभी इलाके के लोगों में खौफ है। अब तक की कटाव में 500 फीट जमीन गंगा में बह गया है। 


स्थानीय आर्यन ने बताया कि अभी गंगा के मुहाने पर 10 से अधिक घर है। कभी भी कोई भी घर गंगा में विलीन हो सकता है। गांव का अस्तित्व खतरे में है। मसाडू गांव 30% खत्म हो चुका है, सिर्फ 70% बाकी है। उसमें भी 30% गंगा के मुहाने पर है। बता दें कि भागलपुर में कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगा नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से लगभग 1.5 मीटर ऊपर है। वहीं घर पानी में बहने के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों के आंसू भी बह रहे हैं। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!