राबड़ी देवी के नेतृत्व में RJD के पार्षदों ने पोर्टिको के बाहर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, कहा- यह सरकार इतिहास बदल रही

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2024 01:17 PM

rjd councillors protested by tying black bands outside the portico

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज शुक्रवार (26 जुलाई) को आखिरी दिन है। वहीं, विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद के विधान पार्षदों ने विधान परिषद पोर्टिको के बाहर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज शुक्रवार (26 जुलाई) को आखिरी दिन है। वहीं, विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद के विधान पार्षदों ने विधान परिषद पोर्टिको के बाहर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

'जदयू और भाजपा मिलकर गलत परंपरा की शुरुआत कर रही'
बता दें कि राजद एमएलसी सुनील सिंह की आज सदस्यता जा सकती है। आचार समिति ने विधान सभा पटल पर प्रतिवेदन रखा है, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि काली पट्टी बांधकर हम लोग इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि यह सरकार इतिहास को बदल रही है। यहां गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है। जदयू और भाजपा मिलकर गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है। आने वाली पीढ़ी देखेगी... लोग देखेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 70 साल से कुछ नहीं हुआ तो क्या उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरा देश बसा दिया? पहले जिसका भी राज रहा अगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो किसने काम किया? हम इस परंपरा का विरोध करते हैं।

राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर तंज कसा
सुनील सिंह की सदस्यता को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है, इसलिए हम लोग काला पट्टी बांधकर आए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें बधाई दी है। राबड़ी देवी ने कहा कि दिलीप जायसवाल बढ़िया आदमी है। वही सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी ने तंज कसा और कहा कि सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत में थे, इसलिए उन्हें पद से हटाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!