Silver Price Today: रिकॉर्ड हाई के बाद फिर बदले चांदी के दाम, जानें आज का ताजा रेट

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 28 Feb, 2026 04:42 PM

silver price today 28 february 2026

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

Silver Price Today: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी का भाव टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले यह 2,70,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

वहीं वायदा बाजार में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव घटकर 2,74,389 रुपये प्रति किलो रह गया, जो पिछले सत्र में 2,74,998 रुपये पर था। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी में मजबूती देखी गई और यह करीब 89.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।

IBJA के अनुसार आज का चांदी का रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 2,66,700 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने की वजह से यही रेट दोनों दिन मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार कुछ रिटेल बाजारों में चांदी का रेट बढ़कर 2,95,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

बिहार में आज का चांदी भाव (City Wise Silver Rate)

बिहार के प्रमुख शहरों में ज्वेलरी शॉप्स पर चांदी के ताजा रेट इस प्रकार हैं (रिटेल रेट):

पटना (Silver Rate Patna Today)

  • 10 ग्राम: ₹2,950
  • 100 ग्राम: ₹29,500
  • 1 किलो: ₹2,95,000

 मुजफ्फरपुर

  • 10 ग्राम: लगभग ₹2,940
  • 100 ग्राम: लगभग ₹29,400
  • 1 किलो: लगभग ₹2,94,000

भागलपुर

  • 10 ग्राम: करीब ₹2,945
  • 100 ग्राम: करीब ₹29,450
  • 1 किलो: करीब ₹2,94,500

नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार रेट में थोड़ा बदलाव संभव है।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली में कमी के कारण चांदी लगातार दूसरे दिन फिसली और 2,500 रुपये की गिरावट के साथ 2,68,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में करीब 1.6% की तेजी दर्ज की गई।

वायदा बाजार में क्या हुआ?

MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में एक सत्र में 3% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी और यह 2,67,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स भी मजबूती के साथ 90 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड करता दिखा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!