Lalu Yadav के कई स्थानों पर चल रही CBI छापेमारी का RJD नेताओं ने किया विरोध
Edited By Nitika, Updated: 20 May, 2022 01:25 PM
बिहार में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख लालू यादव के कई स्थानों पर चल रही सीबीआई छापेमारी का विरोध किया। दरअसल, सीबीआई कथित ''रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन'' से संबंधित एक नए मामले के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू यादव के कई स्थानों...
पटनाः बिहार में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख लालू यादव के कई स्थानों पर चल रही सीबीआई छापेमारी का विरोध किया। दरअसल, सीबीआई कथित 'रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन' से संबंधित एक नए मामले के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू यादव के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं इस दौरान पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पटना आवास के बाहर पुलिस भी मौजूद रही।

लालू यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई के छापे पर राजद नेता आलोक मेहता ने कहा कि यह एक मजबूत आवाज को दबाने की कोशिश है। सीबीआई के निर्देश और कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपाती है।

बीमार व्यक्ति को जान-बूझकर किया जा रहा परेशानः लालू के भाई
वहीं इस मामले में राजद प्रमुख लालू यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक बीमार व्यक्ति को जान-बूझकर इस तरह परेशान किया जा रहा है। यह सर्वविदित है कि इसके पीछे कौन है।

बता दें कि रेलवे भर्ती घोटाला के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी पुत्री मीसा भारती के 17 ठिकानों पर छापेमारी की।
Related Story

बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर का रणनीतिकार से नेता तक का सफर, जानिए PK की पूरी कहानी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सियासी...

सफाई कर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन, पटना शहर में चलाना पड़ा विशेष सफाई अभियान

Rain Warning: अगले कुछ दिन भारी, 70KM की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं, इन 15 राज्यों में अलर्ट जारी

सावन में रील बनाएं और पाएं 3 लाख रुपए, कंटेंट क्रिएटर्स को सरकार दे रही सुनहरा मौका

10 अगस्त को 2 घंटे बंद रहेगा ये पुल, DM ने जारी किए निर्देश...जानिए वजह

आधे घंटे तक बजती रही फोन की घंटी, ट्रक के कैबिन में झांका तो उड़ गए होश, बाईपास रोड पर मचा हड़कंप

12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और क्या रहेगा सूतक काल का...

सरकारी स्कूलों में शनिवार को ‘No Bag Day’, अब सिर्फ हाफ डे रहेगा स्कूल; बच्चों को दी जाएगी...

पूर्व मंत्री और उनके पति को 7 साल की जेल, जानिए क्या है पूरा मामला