"मतलब बिहार से बिजली गायब हो जाएगी", तेजस्वी यादव के मुफ्त बिजली के वादे पर विजय सिन्हा का तंज

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Sep, 2024 11:44 AM

vijay sinha takes a dig at tejashwi yadav s promise of free electricity

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मुफ्त बिजली के वादे पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मतलब बिहार से बिजली गायब हो जाएगी। यही खेल खेलकर अरविंद केजरीवाल ने जनता को...

समस्तीपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मुफ्त बिजली के वादे पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मतलब बिहार से बिजली गायब हो जाएगी। यही खेल खेलकर अरविंद केजरीवाल ने जनता को मुफ्तखोरी की आदत लगाई और पूरे खजाने को लूट लिया।

सिन्हा ने राजद पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप
दरअसल, विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को समस्तीपुर स्थित परिसदन में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आप(तेजस्वी यादव) मुफ्त में बिजली देना चाहते हैं तो जनता की जिस गाढ़ी कमाई को लूटा है उसी को लौटा दीजिए। उसी से जनता की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राजद पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह यात्रा कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं बल्कि वसूली करने की यात्रा है।

सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने आभार यात्रा की शुरुआत की है लेकिन यह संवाद यात्रा भी बंद कमरे में हो रही है। जहां कार्यकर्ताओं से संवाद के बदले चुनाव में कौन कौन कितने रुपए देगा राजद नेता तेजस्वी यादव उसका स्क्रीनिंग कर रहे है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!