Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2026 02:31 PM

Bihar News: बिहार के राजेपुर थाना क्षेत्र के मानुचक मेला बाजार चौक के पास एक युवती ने प्रेम में धोखा मिलने के बाद हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे दी। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Bihar News: बिहार के राजेपुर थाना क्षेत्र के मानुचक मेला बाजार चौक के पास एक युवती ने प्रेम में धोखा मिलने के बाद हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे दी। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था
जानकारी के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। किसी कारणवश युवक उसे छोड़कर चला गया, जिससे युवती बहुत आहत हो गई। आवेश में आकर उसने बिजली के टावर पर चढ़ने का फैसला किया। स्थानीय लोगों ने जब उसे टावर पर देखा तो उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली की लाइन बंद करवाई, ताकि कोई हादसा न हो। राजेपुर थाना की पुलिस और युवती के परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे।
समय रहते बिजली की लाइन बंद कर दी गई, वरना...
पुलिस और परिजनों ने करीब तीन घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की। अंततः युवती मान गई और सुरक्षित नीचे उतर आई। इस घटना के दौरान इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई और यह घटना चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते बिजली की लाइन बंद कर दी गई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।