सीवानः गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2022 02:07 PM

7 people of the same family scorched due to gas cylinder explosion

घटना सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की है, जहां पर मंगलवार की रात्रि सभी लोग सोए हुए थे। इसी बीच औरतों को गैस रिसाव महसूस हुआ। गैस सिलेंडर चेक करने के मकसद से परिवार की एक महिला ने जैसे ही किचन का दरवाजा खोला, वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट...

सीवानः बिहार के सीवान जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं इस हादसे में 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की है, जहां पर मंगलवार की रात्रि सभी लोग सोए हुए थे। इसी बीच औरतों को गैस रिसाव महसूस हुआ। गैस सिलेंडर चेक करने के मकसद से परिवार की एक महिला ने जैसे ही किचन का दरवाजा खोला, वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। परिवार के सभी लोग इस आग की चपेट में आ गए, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों और महिला सहित 7 लोग झुलस गए।

वहीं घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू किया। करीब 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि घटना में पीड़ितों की पहचान 45 वर्षीय साधना देवी, 5 वर्षीय हर्ष यादव, 6 वर्षीय आरसी यादव, 16 वर्षीय शालू कुमारी, 40 वर्षीय राजन देवी, 55 वर्षीय हरेराम यादव इत्यादि के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!