स्कूल जा रही 7 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; नेशनल हाईवे पर मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Feb, 2026 02:15 PM

7 year old schoolgirl crushed by speeding vehicle dies on the spot

एनएच-27 पर एक भीषण सड़क हादसे में 7 वर्षीय छात्रा आकांक्षा कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सरमस्तपुर निवासी अमरेश कुमार पासवान की पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। 

सड़क पार करते समय हुआ हादसा 

यह हादसा जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुआ। परिजनों के अनुसार, आकांक्षा रोज की तरह आज भी अपने साथियों के साथ स्कूल के लिए घर से निकली थी। कांटी थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर के समीप जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, तभी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एनएच-27 से गुजर रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

ग्रामीणों में भारी आक्रोश 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें- प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग का यौन शोषण करता रहा युवक, पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया और फिर जो हुआ..

पुलिस की कार्रवाई 

कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेजा गया है। उन्होंने कहा, "दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।" इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!