4 महीने पहले शादी, अब खेत में मिली लाश.. गर्भवती महिला की निर्मम हत्या से फैली सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Feb, 2026 11:13 AM

a two month pregnant woman was murdered her body was found in a wheat field

Bihar Crime : वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में एक नवविवाहिता महिला का शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय उनीता देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार महीने पहले हुई थी।...

Bihar Crime : बिहार के वैशाली जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता महिला का शव गेहूं के खेत से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतका दो महीने की गर्भवती थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार, घटना राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदाबाद गांव की है। मृतका की पहचान मालदह जिले के कार्तिक चौधरी की 22 वर्षीय पुत्री उनीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उनीता की शादी करीब चार महीने सैदाबाद गांव निवासी सिंगेशर राय के पुत्र मिथिलेश कुमार से हुई थी। उनीता पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

परिजनों ने बताया कि शादी के दौरान 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष दुबारा से नकदी और बाइक की मांग की। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उनीता के साथ मारपीट की और बाद में उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया। सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष ससुराल पहुंचा तो घर के सभी सदस्य फरार मिले और शव वहां नहीं मिला।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के दौरान ससुराल से करीब तीन किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से उनीता का शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका दो महीने की गर्भवती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!