Bihar Election 2025: NDA की बंपर जीत पर अमित शाह का बड़ा बयान—“बिहार ने सुशासन पर लगाई मोहर”

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Nov, 2025 06:14 PM

amit shah bihar reaction

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताया है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए NDA की नीतियों पर फिर से भरोसा जताया है।

“बिहार भूमि को नमन”—अमित शाह ने लिखा भावुक संदेश

अमित शाह ने कहा कि— “ज्ञान और लोकतंत्र की रक्षक बिहार भूमि को मेरा कोटि-कोटि नमन। बिहारवासियों का प्रचंड जनादेश NDA की विकास यात्रा, गरीब कल्याण और महिलाओं की सुरक्षा पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।”

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज को बिहार की इस बड़ी जीत का आधार बताया।
शाह ने लिखा— “पिछले 11 वर्षों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर काम किया और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। यह जनादेश विकसित बिहार के संकल्प को मजबूत करता है।”

अमित शाह का तीखा वार — “घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब”

अमित शाह के बयान का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश था—घुसपैठ और वोटबैंक की राजनीति पर उनका सीधा निशाना। उन्होंने कहा— “बिहार का हर वोट देश की सुरक्षा के लिए है। घुसपैठियों को बचाने वाली राजनीति को जनता ने निर्णायक जवाब दिया है। जिन लोगों ने SIR (मतदाता सूची शुद्धिकरण) का विरोध किया, वे आज जनता के फैसले का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा— “इसी राजनीति के कारण राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार में अंतिम पायदान पर आ गई है।” “जंगलराज की राजनीति करने वालों को मौका नहीं मिलने वाला”—अमित शाह अमित शाह ने अपने पोस्ट में साफ संदेश दिया कि बिहार की जनता अब तुष्टीकरण और जंगलराज के दौर में वापस नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा— “बिहार की जनता अब केवल ‘प्रदर्शन की राजनीति’ के आधार पर वोट करती है। कोई भी भेष बदलकर आए, लूट-तंत्र की राजनीति को यहां जगह नहीं मिलेगी।”


बीजेपी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद—“जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे” अमित शाह ने NDA नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा— “बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक काम करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रणाम। बिहार की जनता, विशेषकर माताओं और बहनों को भरोसा दिलाता हूँ कि NDA सरकार उनके विश्वास को और अधिक समर्पण के साथ पूरा करेगी।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA की पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!