नशे में धुत होकर ड्रामा कर रही युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोली- शराब पिलाकर भेजा जाता है नेताओ

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jul, 2021 04:38 PM

big allegation of a drunken patna girl on the road

शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में हंगामा कर रही है। सूचना के आधार पर महिला पुलिस को वहां भेजकर लड़की को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं जांच में शराब पीने...

नालंदाः बिहार में नालंदा जिले के बिहारशरीफ में पुलिस ने नशे में धुत एक लड़की को गिरफ्तार किया है। दरअसल, लड़की शहर के अंबेर चौराहे पर शुक्रवार रात को हंगामा कर रही थी। वहीं शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पलिस ने लड़की को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबेर चौक पर एक युवती शराब के नशे में हंगामा कर रही है। सूचना के आधार पर महिला पुलिस को वहां भेजकर लड़की को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई तो लड़की को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवती पुलिस और पत्रकारों के सामने कई गंभीर आरोप लगाए, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए।

युवती ने कहा कि पटना का एक युवक उसे शराब पिलाकर नेताओं के पास भेजता है। उसने बताया कि पटना के शिवपुरी में किराना दुकानदार महिला के जरिए एक वर्ष पहले वह राकेश नाम के युवक के संपर्क में आई थी। वही युवक लड़की को झांसा देकर बिहारशरीफ ले आया। यहां उसे रोज शराब पिलाई जाती है, गुटखा खिलाया जाता है। नशा कराने के बाद उसे बड़े-बड़े नेताओं के पास भेजा जाता है। युवती के बताया कि पिछले वर्ष भी वह शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी। पुलिस का कहना है कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, मामला देह व्यापार से जुड़ा लग रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!