Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2025 01:47 PM

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के नतीजों को तय करने में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका रही है। वैसे 2020 की तुलना में 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में महिला एमएलए (Female MLAs Bihar Vidhan Sabha) की संख्या में इजाफा हुआ है।2020...
पटना(विकास कुमार): बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के नतीजों को तय करने में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका रही है। वैसे 2020 की तुलना में 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में महिला एमएलए (Female MLAs Bihar Vidhan Sabha) की संख्या में इजाफा हुआ है।2020 के विधानसभा चुनाव में महिला विधायकों की संख्या सिर्फ 25 थी,जो 2025 में बढ़कर 29 हो गई है। गौरतलब है कि 2010 के विधानसभा चुनाव में 33 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल किया था। 2025 के चुनाव में BJP से 10,JDU से 10,LJPR से 3, RJD से 3, HAM से 2 और RLM से 1 महिला विधायक ने जीत हासिल की है।
| पार्टी |
महिला MLA की संख्या |
| BJP |
10 |
| JDU |
10 |
| LJPR |
3 |
| HAMS |
2 |
| RLM |
1 |
| RJD |
3 |
2025 में कुल 258 महिलाओं ने लड़ा था चुनाव
बिहार में 2,357 पुरुषों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था जबकि 258 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थी। इनमें से सिर्फ 29 महिलाएं विधानसभा चुनाव जीतने में सफल हुई हैं। विधायक चुनी गई 29 महिलाओं में से 26 महिलाएं एनडीए में शामिल पार्टियों की टिकट पर जीती हैं। जबकि तीन महिलाएं आरजेडी की टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रही हैं। बीजेपी और जेडीयू ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिया था। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने 5 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने दो महिलाओं को टिकट दिया था, हालांकि दोनों महिलाओं का संबंध मांझी परिवार से ही है। 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली महिला उम्मीदवारों की List पर डालते हैं एक नजर-
| विधानसभा |
महिला MLA का नाम |
पार्टी |
| बेतिया |
रेणु देवी |
BJP |
| मोहनिया |
संगीता कुमारी |
BJP |
| अलीनगर |
मैथिली ठाकुर |
BJP |
| औराई |
रमा निषाद |
BJP |
| छपरा |
छोटी कुमारी |
BJP |
| जमुई |
श्रेयसी सिंह |
BJP |
| कोढ़ा |
कविता देवी |
BJP |
| नरपतगंज |
देवंती यादव |
BJP |
| प्राणपुर |
निशा सिंह |
BJP |
| परिहार |
गायत्री देवी |
BJP |
| शिवहर |
श्वेता गुप्ता |
JDU |
| बाबूबरही |
मीना कुमारी |
JDU |
| बेलागंज |
मनोरमा देवी |
JDU |
| गायघाट |
कोमल सिंह |
JDU |
| धमदाहा |
लेशी सिंह |
JDU |
| केसरिया |
शालिनी मिश्रा |
JDU |
नवादा |
विभा देवी |
JDU |
| फुलपरास |
शीला कुमारी मंडल |
JDU |
| त्रिवेणीगंज |
सोनम रानी |
JDU |
| समस्तीपुर |
अश्वमेध देवी |
JDU |
| बलरामपुर |
संगीता देवी |
LJPR |
| गोविंदपुर |
बिनीता मेहता |
LJPR |
| बोचहां |
बेबी कुमारी |
LJPR |
| बाराचट्टी |
ज्योति देवी |
HAM |
| इमामगंज |
दीपा कुमारी |
HAM |
| सासाराम |
स्नेहलता |
RLM |
| चकाई |
सावित्री देवी |
RJD |
| परसा |
करिश्मा राय |
RJD |
| वारिसलीगंज |
अनिता देवी |
RJD |