फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर बिहार के CM नीतीश एवं डिप्टी CM ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2021 11:38 AM

bihar cm nitish and deputy cm expressed grief over the death of milkha singh

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"

पटनाः दुनिया भर में मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"


वही डिप्टी सीएम तारकिशोक प्रसाद ने लिखा, "फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात महान फर्राटा धावक #MilkhaSingh जी के निधन की खबर दुःखी कर देने वाली है। उनके निधन से देश ने एक अनमोल रत्न को खो दिया है। संघर्षों से भरी उनकी जीवन गाथा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।"

 


बता दें कि मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के रोम ओलम्पिक की 400 मीटर दौड़ में रिकार्ड तोड़ने के बावजूद पदक से चूके मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में शुक्रवार रात को अपनी अंतिम सांस ली।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!