Edited By Ramanjot, Updated: 19 Nov, 2025 09:43 AM

बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 20 नवंबर 2025, सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।
Bihar Oath Ceremony 2025: बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 20 नवंबर 2025, सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लगभग 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। डिप्टी सीएम पद को लेकर एनडीए खेमे में गहमागहमी जारी है।
Deputy CM की रेस में कौन-कौन? BJP में मची हलचल
एनडीए में सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी सीएम पद को लेकर है। बीजेपी से जिन नामों पर चर्चा सबसे तेज है—
- सम्राट चौधरी
- मंगल पांडेय
- विजय कुमार सिन्हा
विजय सिन्हा स्पीकर पद के लिए भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि राज्य में एक या दो Deputy CM बनाए जा सकते हैं। इसी बीच यह भी चर्चा है कि महिला Deputy CM की भी संभावना खुली है। याद रहे, बीजेपी की रेणु देवी पहले भी बिहार की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
BJP कोटे से किन नामों को मिल सकता है मंत्री पद?
बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची भी तेज़ी से चर्चा में है—
- नितिन नवीन
- श्रेयसी सिंह
- रमा निषाद
वहीं पुराने मंत्रियों—सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी और जनक राम—को रीपीट किए जाने की भी संभावना है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी Deputy CM की रेस में हैं।
JDU कोटे से कौन बनेगा मंत्री? पुराने चेहरे + नए खिलाड़ियों की एंट्री
जेडीयू के कई दिग्गजों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है—
- बिजेंद्र यादव
- विजय कुमार चौधरी
- जमा खान
- श्रवण कुमार
- लेसी सिंह
- रत्नेश सदा
- मदन सहनी
नए चेहरों में—
- उमेश कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष)
- कलाधर मंडल
के नाम पर मुहर लग सकती है।
सहयोगी दलों में भी हलचल, इन नेताओं की एंट्री लगभग तय
आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। HAM से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार फिर से मंत्री बन सकते हैं।
स्पीकर पद की बड़ी जंग
स्पीकर पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में—
- विजय कुमार सिन्हा
- रामकृपाल यादव
- प्रेम कुमार
साथ ही कहा जा रहा है कि इनमें से किसी एक को मंत्री पद भी दिया जा सकता है।