Bihar Weather Update:बिहार में मानसून की वापसी, दुर्गा पूजा के बीच बारिश का अलर्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Sep, 2025 07:29 AM

bihar weather today

बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम ने करवट बदल ली है और कई जिलों में Heavy Rain Alert जारी किया गया है।

Patna Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम ने करवट बदल ली है और कई जिलों में Heavy Rain Alert जारी किया गया है। इस बीच जहां दुर्गा पूजा के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं लगातार बारिश का सिलसिला भक्तों की आस्था में खलल डाल सकता है।

20 जिलों के लिए येलो अलर्ट

IMD Bihar Alert: मौसम विभाग ने बताया है कि अक्टूबर की शुरुआत से राज्यभर में Monsoon 2025 दोबारा सक्रिय होगा। महाअष्टमी के दिन सीमांचल इलाकों में Heavy Rainfall की संभावना जताई गई है। वहीं, पटना और दक्षिण बिहार के कई जिलों में Thunderstorm & Lightning Alert जारी किया गया है। कुल 20 जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज का मौसम कैसा रहेगा?

  • सितंबर के आखिरी दिन बिहार का मौसम बदला-बदला नजर आएगा। कई जगह धूप निकलेगी तो कुछ जिलों में Light to Moderate Rain दर्ज की जाएगी।
  • Seemanchal districts (पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और किशनगंज) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • पटना और गया समेत दक्षिण बिहार के जिलों में Lightning Alert जारी है।
  • आज अधिकतम तापमान करीब 36°C तक रह सकता है।

1 और 2 अक्टूबर का पूर्वानुमान

  • किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में Heavy Rain Alert।
  • बाकी हिस्सों में रुक-रुककर Moderate Rainfall होने की संभावना है।

3 अक्टूबर का अलर्ट

  • सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में Very Heavy Rainfall की आशंका।
  • पश्चिम एवं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका और भागलपुर में भी Heavy Rain Alert।

4 अक्टूबर को भारी बारिश

  • पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में Very Heavy Rainfall Alert।
  • गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में भी Monsoon Rain का असर देखने को मिलेगा।

कुल मिलाकर, अक्टूबर की शुरुआत से ही बिहार में मानसून की Re-Entry हो रही है और आने वाले दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!