Edited By Khushi, Updated: 15 Feb, 2026 01:24 PM

Bihar News: बिहार से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही दबंग मुखिया के भांजे ने दुष्कर्म किया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
मामला बिहार स्थित शेखपुरा जिला के मोहली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां गांव के ही दबंग मुखिया के भांजे ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची गांव के ही गरीब परिवार की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित है। कहा जा रहा है कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग गया
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला मोहली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 8 वर्ष की एक बच्ची से अमानवीय व्यवहार की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस में जब इसकी सूचना मिली तो रात्रि में कई जगह पुलिस के द्वारा छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी नवादा जिला के कौआकोल से की गई।