Edited By Ramanjot, Updated: 26 Oct, 2025 11:32 AM

छठ पूजा की रौनक अब हर गली-मोहल्ले में दिखने लगी है। घाटों की सफाई और घरों में प्रसाद बनाने की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं।
Chhath Puja 2025 Bank Holiday: छठ पूजा की रौनक अब हर गली-मोहल्ले में दिखने लगी है। घाटों की सफाई और घरों में प्रसाद बनाने की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ गई है और लोग त्योहार की खुशियाँ मनाने में व्यस्त हैं। ऐसे में अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बचा है, तो आपको अब दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, छठ महापर्व के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार:
- 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) — कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद।
- 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) — पटना और रांची में बैंक की छुट्टी।
इस दौरान बिहार और झारखंड के लोग ऑफलाइन बैंकिंग से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग बनी रहेगी चालू
बैंक बंद होने से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। आप घर बैठे IMPS, NEFT, RTGS के जरिए पेमेंट और ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा, ATM से कैश निकालना, बैलेंस चेक करना या मिनी स्टेटमेंट लेना भी संभव रहेगा।
छठ पूजा का समापन 28 अक्टूबर को
- इस साल छठ का शुभारंभ 25 अक्टूबर 2025 से हो चुका है।
- 26 अक्टूबर: खरना — व्रती रात भर उपवास और पूजा करेंगे।
- 27 अक्टूबर: सूर्यास्त पर डूबते सूर्य को अर्घ्य।
- 28 अक्टूबर: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण।
छठ महापर्व सूर्य देव और छठी मइया की उपासना का प्रतीक है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई इलाके इसे बड़े ही भव्य तरीके से मनाते हैं। भक्त पूरे नियम और अनुशासन के साथ व्रत रखते हैं और परिवार की खुशहाली के लिए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं।