Budget 2026: केंद्रीय बजट पर आया मुख्यमंत्री नीतीश का रिएक्शन...जानें क्या कहा?

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Feb, 2026 06:06 PM

cm nitish kumar reacts to the union budget 2026

नीतीश कुमार ने आज एक्स पर लिखा, केंद्रीय बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से केंद्र सरकार ने देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा किइस बार केंद्रीय बजट में देश में सात हाई...

Nitish Kumar on Budget 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) को सकारात्मक एवं स्वागत योग्य बताया और कहा कि यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। 

"केंद्रीय बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी"
नीतीश कुमार ने आज एक्स पर लिखा, केंद्रीय बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से केंद्र सरकार ने देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा किइस बार केंद्रीय बजट में देश में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी -सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी काफी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

"बिहार के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी"
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को फायदा मिलेगा तथा राज्य के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में देश भर में बड़े टेक्सटाइल पाकर् तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है। साथ ही बजट में सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रूपए के सपोर्ट का ऐलान किया गया है। इससे बिहार सहित देश भर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा। 

"निवेश और रोजगार के अवसरों का होगा विस्तार"
मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषणा की गई है कि विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने के लिए पूर्वोतर राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, केंद्रीय बजट में शहरों के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे राज्य के शहरों में आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा। कुमार ने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बेहतर बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण धन्यवाद के पात्र हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!