Edited By Harman, Updated: 10 Feb, 2026 12:45 PM

बिहार के अरवल जिले से मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां वाहन चेकिंग कर रही परिवहन विभाग की टीम को एक बेकाबू ओवरलोडेड ट्रक ने रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही एक सिपाही की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में...
Bihar Road Accident News : बिहार के अरवल जिले से मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां वाहन चेकिंग कर रही परिवहन विभाग की टीम को एक बेकाबू ओवरलोडेड ट्रक ने रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही एक सिपाही की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मेहंदिया थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 139 पर बलिदाद बाजार के समीप की है। हादसे में बक्सर निवासी सिपाही मुकेश कुमार की जान चली गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोडेड वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इस दौरान ओवरलोडेड एक तेज रफ्तार ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं विभाग के सिपाही मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अधिकारी और अन्य सिपाही भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर मेहंदिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं इस दर्दनाक घटना से परिवार और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।