Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Oct, 2022 06:14 PM

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर जिले के कहलगांव बटेश्वर स्थान में पंजाबी घाट से सीढ़ी घाट के पास एक विशालकाय मगरमच्छ को स्थानीय मछुआरो ने पानी में तैरता देखा। स्थानीय मछुआरो ने बताया मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास भी किया पर मगरमच्छ हाथ में नहीं...
भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में नदियों में मगरमच्छ मिलने से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पहले मगरमच्छ को सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ घाट पर देखा गया था। अब मगरमच्छ को कहलगांव के बटेश्वर स्थान के पास देखा गया है। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मछुआरो ने पानी में देखा तैरता हुआ मगरमच्छ
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर जिले के कहलगांव बटेश्वर स्थान में पंजाबी घाट से सीढ़ी घाट के पास एक विशालकाय मगरमच्छ को स्थानीय मछुआरो ने पानी में तैरता देखा। स्थानीय मछुआरो ने बताया मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास भी किया पर मगरमच्छ हाथ में नहीं आया। साथ ही उन्होंने बताया कि सीढ़ी घाट के पास स्नान कर रहे श्रद्धालु भी डरे हुए है। वह भी गंगा में उतरने से डर रहे है। बताया जा रहा है कि बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर रोज भारी मात्रा में लोग पहुंचते हैं और गंगा में डुबकी लगाते हैं।

गंगा घाट में जाने से डर रहें है लोग
वहीं सुल्तानगंज में नदी में स्नान करने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया था। इस कारण से लोग अब बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर भी जाने से डर रहें हैं। मगरमच्छ के डर के कारण लोग न ही गंगा में स्नान कर पा रहें है और न ही गंगा में जल भरने के लिए जाने की हिम्मत कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ पानी की सतह से ऊपर आता है और इसके बाद पानी के अंदर चला जाता है।
इलाके में दहशत का माहौल
बता दें कि बीते गुरुवार को कहलगांव के रेंज पदाधिकारी ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी ढूढ़़ा पर वह नहीं मिल पाया। यह सर्च अभियाम करीब 9 घंटे तक चला था। वहीं मगरमच्छ की दहशत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।