Reel का शौक बना जानलेवा! वीडियो शूट करते समय 5 किशोरों की फाल्गु नदी में डूबने से मौत, मची हाहाकार

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2025 08:53 AM

five teenagers drowned while making reels in gayaji bihar

बिहार के गयाजी में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करते समय पांच किशोरों की फाल्गु नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Bihar News: बिहार के गयाजी में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करते समय पांच किशोरों की फाल्गु नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे खिजरा सराय थाना क्षेत्र के केनिस्थल पहाड़ घाट पर हुई। उसने बताया कि मृतकों की पहचान जैन (14), शुफियाना (16), साजिद (16) और अनस कुमार (17) के रूप में की गई है, जबकि पांचवें की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

खिजरसराय के थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया, ‘‘सात लड़के नदी में रील बनाने गए थे। तेज धारा में बह जाने से वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय तैराक रंजय मांझी ने नदी में छलांग लगाकर दो बच्चों को बचा लिया। शेष पांच को नहीं बचाया जा सका।'' उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव बाद में नदी से निकाल लिए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!