Edited By Harman, Updated: 20 Oct, 2025 02:00 PM

Floral And Beautiful Rangoli Design 2025: दिवाली के खास मौके पर घर में रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं रंगोली घर की साज-सज्जा में चार चांद लगा देती है। कई बार त्योहारों में कम समय में ढेर सारे काम निपटाने होते है। यदि आपके पास कम समय है...
Diwali Rangoli Design 2025: दिवाली के खास मौके पर घर में रंगोली बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं रंगोली घर की साज-सज्जा में चार चांद लगा देती है। कई बार त्योहारों में कम समय में ढेर सारे काम निपटाने होते है। यदि आपके पास कम समय है और रंगोली बनानी है तो फिक्र मत करें। आप रंग बिरंगे फूलों और दीयों का प्रयोग कर कुछ ही मिनटों में रंगोली बना सकती है। साथ ही ये रंगोली इको-फ्रेंडली है, जो पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।
दीपक और गेंदे के फूलों साथ रंगोली
दीपक और गेंदे के फूलों साथ आप कुछ ही मिनटों में अपने घर पर एक बढ़िया सी रंगोली बना सकते है। साथ ही फूलों की मनमोहक खुशबू घर के वातावरण को और अधिक सकारात्मक बना देगी।
गुलाब की पंखड़ियों और आम के पत्तों से बनाएं खूबसूरत रंगोली
गुलाब की पंखड़ियों और आम के पत्तों का इस्तेमाल करके भी रंगोली के खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही इससे घर को फ्रेश और अनोखा लुक मिलेगा।

गुलाब और गेंदे की पत्तियों से बनाएं मां लक्ष्मी के चरणों की रंगोली
दिवाली पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बनाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार या पूजा स्थल पर बनाएं। आप गुलाब और गेंदे की पंखड़ियों का प्रयोग कर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बना सकते है। यह मां लक्ष्मी को घर में स्थायी वास के लिए आमंत्रित करती है। घर में शुभता, सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

धार्मिक चिन्ह वाले रंगोली डिज़ाइन
रंग बिरंगे फूलों का प्रयोग कर घर के प्रवेश द्वार पर या पूजा स्थल पर स्वास्तिक वाली ये रंगोली बना सकती हैं। जो घर को आर्कषक लुक प्रदान करेगा।
