Edited By Ramanjot, Updated: 04 Nov, 2025 06:52 AM

नवंबर की शुरुआत के साथ ही Bihar Weather में अब सर्दी का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ गई है, वहीं रात का तापमान लगातार गिर रहा है।
Bihar Weather Update:नवंबर की शुरुआत के साथ ही Bihar Weather में अब सर्दी का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ गई है, वहीं रात का तापमान लगातार गिर रहा है। Patna Meteorological Centre के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर और तेज होगा। India Meteorological Department (IMD) का अनुमान है कि सुबह के समय Dense Fog की परत पूरे उत्तरी इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है, जिससे Visibility Low हो जाएगी।
Visibility 200 मीटर तक घटी, वाहनों की रफ्तार पर असर
सोमवार को सबसे कम विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई, जो Valmikinagar में देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होगी, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
मौसम में आ रहा है बड़ा बदलाव
आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में Weather Pattern Change देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही पछुआ हवा (westerly winds) की रफ्तार 30 kmph तक रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट का असर और बढ़ जाएगा।
उत्तर बिहार में घना कोहरा, 24 से 72 घंटे तक असर
अगले 24 से 72 घंटों के दौरान उत्तर बिहार और आसपास के इलाकों में Moderate to Dense Fog छाए रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, राज्य का न्यूनतम तापमान 18°C से 22°C के बीच और अधिकतम तापमान 26°C से 30°C के बीच रह सकता है।
नवंबर में कैसा रहेगा मौसम
Patna IMD के अनुसार, नवंबर महीने की शुरुआत Foggy Mornings से होगी। अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। इस महीने में न्यूनतम तापमान 22-23°C और अधिकतम तापमान 28-30°C तक रह सकता है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। सामान्य तौर पर नवंबर का न्यूनतम तापमान 19-20°C और अधिकतम तापमान 24-26°C रहता है।