Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 10 Mar, 2026 04:33 PM

अंतरराष्ट्रीय तनाव और मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) के तौर पर सोने की मांग बढ़ने से वायदा बाजार में भी तेजी दर्ज की गई है।
Gold Price Today : अंतरराष्ट्रीय तनाव और मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven Investment) के तौर पर सोने की मांग बढ़ने से वायदा बाजार में भी तेजी दर्ज की गई है।
मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव करीब 0.74% उछलकर 1,61,482 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी 2026 को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर तक पहुंच चुका है।
सर्राफा बाजार में भी तेजी
सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना हल्की बढ़त के साथ 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। यह कीमत सभी टैक्स जोड़ने के बाद की है। वहीं अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मुताबिक देश में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर देखे जा रहे हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट करीब 1,62,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सुबह तक 1,58,674 रुपये था जो दोपहर में बढ़कर 1,60,436 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
बिहार में सोने का ताजा भाव (Bihar Gold Price Today)
अगर बिहार के सर्राफा बाजार की बात करें तो राजधानी पटना समेत कई शहरों में सोने के दाम इसी ट्रेंड के आसपास बने हुए हैं।
- शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
- पटना ₹1,62,430 ₹1,48,900 ₹1,21,840
- गया ₹1,62,400 ₹1,48,850 ₹1,21,800
- मुजफ्फरपुर ₹1,62,450 ₹1,48,920 ₹1,21,850
- भागलपुर ₹1,62,420 ₹1,48,880 ₹1,21,820
ज्वेलरी शॉप पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी जुड़ने के बाद कीमत थोड़ी अलग हो सकती है।
IBJA के अनुसार कैरेट के हिसाब से सोने का भाव
- कैरेट सुबह का रेट (10 ग्राम) दोपहर का रेट (10 ग्राम)
- 24 कैरेट ₹1,58,674 ₹1,60,436
- 23 कैरेट ₹1,58,039 ₹1,59,794
- 22 कैरेट ₹1,45,345 ₹1,46,959
- 18 कैरेट ₹1,19,006 ₹1,20,327
- 14 कैरेट ₹92,824 ₹93,855
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल
सोमवार को भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई थी। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि इससे पहले यह 1,64,100 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लगभग 65 डॉलर गिरकर 5,105.89 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता देखा गया।