इधर सोना महंगा, उधर बौछार: हर साल पत्नी को 3 किलो Gold का तोहफा, दुबई के इस भारतीय बिजनेसमैन ने हिला दिया सोशल मीडिया

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Feb, 2026 05:31 PM

gold price today this businessman gives his wife 3 kilograms of gold every year

पत्नी तबिंदा संपाल ने खुलासा किया कि सतीश उन्हें हर साल 3 किलो सोना उपहार में देते हैं। सोने की मौजूदा कीमतों के हिसाब से इसकी कीमत ₹4.5 करोड़ से अधिक है।

Bihar Desk : नेटफ्लिक्स (Netflix) की नई रियलिटी सीरीज 'Desi Bling' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस शो में दुबई के सबसे अमीर भारतीय मूल के परिवारों की चकाचौंध भरी जिंदगी दिखाई गई है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बिजनेसमैन सतीश संपाल की पत्नी तबिंदा संपाल के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने पति के 'गोल्ड लव' का खुलासा किया है। 

सालाना ₹4.5 करोड़ का सोना और 1 साल की बच्ची को रोल्स रॉयस 
ट्रेलर में तबिंदा संपाल मुस्कुराते हुए कहती हैं, "सतीश को सोना खरीदना बहुत पसंद है। वह हर साल मुझे 3 किलो सोना खरीदकर देते हैं।" मौजूदा बाजार दरों (करीब ₹1.5 करोड़ प्रति किलो) के हिसाब से सतीश संपाल सालाना ₹4.5 करोड़ से ज्यादा का सोना अपनी पत्नी को उपहार में देते हैं। सतीश संपाल की रईसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी महज एक साल की बेटी इसाबेला को हाल ही में एक कस्टम पिंक रोल्स रॉयस (Rolls Royce) गिफ्ट की थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 


PunjabKesari

जबलपुर से दुबई तक: ₹80,000 से शुरू हुआ सफर 
सतीश संपाल की सफलता की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे सतीश दशकों पहले मात्र ₹80,000 लेकर दुबई पहुंचे थे।आज वह Anax Holding के चेयरमैन हैं। उनका बिजनेस रियल एस्टेट, फाइनेंशियल मार्केट, हॉस्पिटैलिटी और मीडिया सेक्टर तक फैला हुआ है। अपनी दौलत और कामयाबी पर सतीश का कहना है— "पैसा भगवान नहीं है, लेकिन भगवान से कम भी नहीं है।" 

PunjabKesari

प्यार, धर्म और बदलता समाज 
तबिंदा संपाल, जो एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की मुस्लिम हैं, ने इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था क्योंकि सतीश हिंदू हैं। तबिंदा संपाल ने बताया कि जैसे-जैसे सतीश सफल होते गए और उनका करियर ऊंचाई पर पहुंचा, लोगों का व्यवहार भी बदल गया। जो लोग खिलाफ थे, वे भी संपर्क बनाने लगे।"  

यह भी पढ़ें- इस देश में Gold का 'महाधमाका'! 10 ग्राम सोने पर सीधे ₹7,000 की बचत, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड


क्या है 'Desi Bling'?
यह नेटफ्लिक्स की एक रियलिटी सीरीज है जो दुबई के हाई-प्रोफाइल भारतीय समुदाय की आलीशान जिंदगी पर आधारित है। शो में सतीश संपाल के अलावा 'Danube Group' के रिजवान सज्जान और बॉलीवुड सितारे करण कुंद्रा व तेजस्वी प्रकाश भी नजर आएंगे। करोड़ों की प्रॉपर्टी डील, लक्जरी कारों का काफिला और हाई-प्रोफाइल पार्टियां इस शो का मुख्य आकर्षण हैं।

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड हाई से सीधे धराशायी! एक हफ्ते में इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी 'महा-गिरावट'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!