बिना दवा भी कंट्रोल होगा Fatty Liver? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, लिवर में जमा 'चर्बी' हो जाएगी छूमंतर

Edited By Harman, Updated: 17 Feb, 2026 01:47 PM

home remedies to reduce liver fat

Home Remedies to Reduce Liver Fat : आधुनिक जीवन की भागदौड़ और अनियंत्रित आहार का सबसे बुरा असर हमारे शरीर के 'इंजन' यानी लिवर पर पड़ रहा है। लिवर में अतिरिक्त वसा का जमा होना जिसे मेडिकल भाषा में 'फैटी लिवर' कहते हैं। ये आज के दौर में गंभीर समस्या...

Home Remedies to Reduce Liver Fat : आधुनिक जीवन की भागदौड़ और अनियंत्रित आहार का सबसे बुरा असर हमारे शरीर के 'इंजन' यानी लिवर पर पड़ रहा है। लिवर में अतिरिक्त वसा का जमा होना जिसे मेडिकल भाषा में 'फैटी लिवर' कहते हैं। ये आज के दौर में गंभीर समस्या बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हम अपनी दिनचर्या में छोटे लेकिन ठोस बदलाव करें, तो इस गंभीर समस्या को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है।

1.रोजाना करें व्यायाम

वजन बढ़ना फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है। पेट के पास जमा चर्बी लिवर के कामकाज को ठप कर देती है। रोजाना कम से कम 30-40 मिनट का व्यायाम, चाहे वह तेज चलना हो या योग, लिवर की कोशिकाओं से फैट बर्न करने में मदद करता है।

2.'शुगर' और 'सफेद जहर' से बनाएं दूरी

मैदा, चीनी और पैकेट बंद जूस लिवर के सबसे बड़े दुश्मन हैं। सोडा और मीठे ड्रिंक्स में मौजूद फ्रुक्टोज सीधे लिवर में जाकर फैट के रूप में जमा हो जाता है। अपनी डाइट में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की जगह फाइबर युक्त अनाज (ओट्स, दलिया) और हरी पत्तेदार सब्जियों को प्राथमिकता दें।

3. हल्दी और ग्रीन टी का करें सेवन

रसोई में मौजूद हल्दी किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद 'करक्यूमिन' लिवर की सूजन को कम करता है। वहीं, दिन में दो कप ग्रीन टी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और लिवर का 'मेटाबॉलिज्म' तेज होता है।

4. तला-भुना और ज्यादा फैट वाला भोजन का सेवन करने से बचें

समोसे, कचौड़ी और प्रोसेस्ड मीट का सेवन लिवर को डैमेज करता है। इनके स्थान पर ओमेगा-3 से भरपूर अखरोट, अलसी के बीज और जैतून के तेल (Olive Oil) का प्रयोग करें। ये हेल्दी फैट्स लिवर के स्वास्थ्य को दोबारा बहाल करने में सहायक होते हैं।

5.आयुर्वेद का सुरक्षा कवच: आंवला और गिलोय

विटामिन-C से भरपूर आंवला लिवर की सफाई (Detox) के लिए रामबाण है। यह लिवर फंक्शन को बूस्ट करता है। साथ ही, गिलोय का सेवन लिवर को संक्रमण से बचाता है और खून को साफ करता है।

6.संतुलित दिनचर्या ही असली बचाव

विशेषज्ञ मानते हैं कि फैटी लिवर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है संतुलित जीवनशैली। समय पर भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और तनाव से दूरी—ये सभी आदतें लिवर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!