12 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई, भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Feb, 2026 10:52 AM

je caught red handed taking bribe of rs 12 000

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया।

Patna News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को मधुबनी जिले में पंचायती राज विभाग, कलुआही प्रखंड में पदस्थापित कनीय अभियंता हरिशंकर कुमार को 12 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

3 लाख रुपए मांगी थी घूस
ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी आर्यन काश्यप ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि कनीय अभियंता हरिशंकर कुमार के द्वारा उनके फार्म काश्यप इन्टरप्राईजेज, मधुबनी द्वारा ग्राम पंचायत पाली मोहन, प्रखंड कलुआही में सेनेटरी वेंडिंग मशीन अधिष्ठापन योजना पूर्ण करने के बाद संबंधित राशि लगभग 3,00,000/- रुपए का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। 

विशेष अदालत में किया जाएगा पेश
प्रथम द्दष्ट्या आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता मोहम्मद वसिम फिरोज के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त हरिशंकर कुमार को 12 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए कलुआही प्रखंड कार्यालय परिसर, से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!