बिहार में 'ब्लैक संडे', कहीं फंदे से झूली मासूम तो कहीं नहर में डूबा छात्र; 12 घंटे के भीतर 6 अलग-अलग हादसों में 6 मौतें

Edited By Harman, Updated: 09 Feb, 2026 09:08 AM

six deaths in six separate accidents within 12 hours in motihari

Bihar News : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं इन हादसों ने तनाव तथा डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Bihar News : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं इन हादसों ने तनाव तथा डर का माहौल पैदा कर दिया है।

12 वर्ष की मासूम ने लगाया फंदा

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के तुरकौलिया थानाक्षेत्र के कुशहर गांव में रविवार को मोहन राम की पुत्री रूपा कुमारी (12) ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। रूपा के माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए थे, इस बीच उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि जिले के पीपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरखिया गांव में सतेंद्र साह की पत्नी संगीता देवी (35) ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। संगीता का पति किसी दुकान में मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद से परिजन घर छोड़कर फरार हैं।       

नहर में डूबकर छात्र की मौत

सूत्रों ने बताया कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर लौटने के दौरान हर्षित कुमार (16) की नहर में डूबकर मौत हो गई। हर्षित, केसरिया थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव निवासी कन्हैया दुबे का पुत्र था। वह बचपन से ही पढ़ाई के लिए कल्याणपुर के बाकरपुर निवासी अपने मामा शिवजी पाठक के घर रहता था। उसके पिता असम में रहकर पूजा-पाठ का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 

ट्रैक्टर और ट्रेन हादसों ने भी छीनीं जिंदगियां

इसी तरह जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव में आज ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूर्तिया अनुसूचित जाति गांव निवासी मुकेश राम के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। ट्रैक्टर चालक सरोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के आईसीपी बाईपास रोड पर आज शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में हरनाही पंचायत के मुखिया जाफिर के पुत्र सज्जाद की मौत हो गयी है। एक अन्य घटना में मोतिहारी के चांदमारी रेलवे गुमटी पर ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!