12वीं बार निर्विरोध RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव तो RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जगदानंद रहे नदारद, पढ़ें Top 10 News

Edited By Khushi, Updated: 09 Oct, 2022 06:37 PM

lalu prasad yadav became the national president of rjd unopposed

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस दौरान 12वीं बार लालू यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का अध्यक्ष चुना गया।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस दौरान 12वीं बार लालू यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पार्टी कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव पास किए गए है, जिसमें जातिगत जनगणना का प्रस्ताव भी पास हुआ। वहीं, दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से जगदानंद सिंह नदारद रहे। इस घटनाक्रम पर जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आना नहीं आना उनका फैसला है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

लगातार 12वीं बार निर्विरोध RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव
दिल्ली/पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस दौरान 12वीं बार लालू यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पार्टी कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव पास किए गए है, जिसमें जातिगत जनगणना का प्रस्ताव भी पास हुआ।

दिल्ली में RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जगदानंद रहे नदारद, Tejashwi ने कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली/पटनाः दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से जगदानंद सिंह नदारद रहे। इस घटनाक्रम पर जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आना नहीं आना उनका फैसला है।

Tejashwi Yadav ने ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

मुखिया पर घोटाले का लगा आरोप, 750 की एक स्ट्रीट लाइट...लुटाए 12,500 रुपए
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर जमकर घोटाला किया जा रहा है। जहां एक मुखिया पर घोटाला करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मुखिया ने पंचायत में 120 स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं, लेकिन यह सभी लाइट काफी घटिया क्वालिटी के हैं।

चंद्रशेखर विचार मंच के प्रमुख विज्ञान स्वरूप बने वीआईपी सवर्ण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहनी बोले-पार्टी को मिला एक और अभिभावक
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में चंद्रशेखर विचार मंच के प्रमुख विज्ञान स्वरूप सिंह सहित उनके कई समर्थकों ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस दौरान मंच पर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने विज्ञान स्वरूप को पार्टी सवर्ण प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक और अभिभावक मिल गया है।

बांका में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ मिले जीजा-साली के शव, इलाके में मचा हड़कंप
बांकाः बिहार के बांका जिले में एक जीजा-साली के संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किए गए हैं। दरअसल, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Lalu Prasad के खिलाफ आरोपपत्र पर तेजस्वी ने कहा- यह ‘नाटक' 2024 के चुनाव तक जारी रहेगा
नई दिल्ली/पटनाः रेलवे में कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा लालू प्रसाद और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के एक दिन बाद, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थानों का लगातार "दुरुपयोग" किया जा रहा है और ऐसा ‘‘नाटक'' 2024 के चुनावों तक चलेगी।

भागलपुर में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर, सो रहे किसान को अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
भागलपुरः  बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के द्वारा लगातार हत्याओं का दौर जारी है। बीते एक महीने में अपराधियों ने 10 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। ताजा मामला नवगछिया से सामने आया है, जहां पर बेखौफ अपराधियों ने सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रशांत किशोर का CM पर हमला- नीतीश कुमार पर अब धीरे-धीरे उनकी उम्र का असर दिखने लगा
पटनाः चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैं अगर BJP के एजेंडे पर काम करूंगा तो कांग्रेस और JDU को मजबूत करने के लिए उन्हें एक साथ विलय करने को क्यों कहूंगा।

Anant Singh के करीबी मोकामा उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, BJP का दावा
पटनाः भाजपा की बिहार इकाई ने निर्वाचन आयोग के समक्ष दावा किया कि गैंगस्टर से नेता बने अनंत सिंह के करीबी मोकामा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। राजद विधायक के रूप में सिंह की अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!