पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर लालू यादव और राबड़ी देवी ने जताया शोक, कहा- उनका जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Aug, 2025 06:42 PM

lalu yadav and rabri devi expressed grief over the death of satyapal malik

Satyapal Malik Death News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) एवं उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जम्मूकश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक के निधन पर शोक व्यक्त...

Satyapal Malik Death News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) एवं उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जम्मूकश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लालू प्रसाद ने कहा है कि सम्पूर्ण राजद परिवार और उसके नेता गण मल्लिक के निधन से आहत हैं और उनकी आत्मा को शांति मिले, इसकी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिक का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत नेता ने कर्मठता और ईमानदारी से किसानों के हितों के लिए लगातार प्रयास किया। जम्मूकश्मीर के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने कभी सच्चाई और ईमानदारी से समझौता नही किया। लालू यादव ने कहा कि राज्यपाल के पद से निवृत होने के बाद मल्लिक को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपने वसूलों से समझौता नही किया।  

राजद की तरफ से शोक संदेश जारी करने वालो में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश राजद के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव, सुरेन्द्र यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के नाम शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!