Mehndi Designs for Navratri 2025: महाअष्टमी और नवमी पर सजाएं हाथ इन आसान मेहंदी डिजाइन्स से

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Sep, 2025 06:22 PM

mehndi designs for navratri 2025

नवरात्रि का पावन पर्व सिर्फ पूजा और व्रत का ही समय नहीं है, बल्कि यह सौंदर्य और परंपरा का संगम भी माना जाता है।

Mehndi Designs for Navratri:नवरात्रि का पावन पर्व सिर्फ पूजा और व्रत का ही समय नहीं है, बल्कि यह सौंदर्य और परंपरा का संगम भी माना जाता है। खासतौर पर महाअष्टमी और नवमी के दिन महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार करती हैं, जिसमें हाथों पर मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है। बिहार समेत देशभर में महिलाएं इस दिन खास अंदाज़ में सजती-संवरती हैं और मेहंदी डिजाइन्स (Mehndi Designs for Navratri 2025) उनके लुक को परफेक्ट बनाते हैं।

Mehndi Designs for Navratri  | Simple Mehndi for Girls

PunjabKesari

अगर आप भी व्यस्तता के कारण अभी तक मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में घर पर बना सकती हैं।

फ्लोरल बेल डिजाइन  | Floral Mehndi Design

PunjabKesari

अगर आप भारी डिजाइन्स से बचना चाहती हैं और कुछ मिनिमल चाहती हैं, तो फ्लोरल बेल (Floral Mehndi Design) एक शानदार विकल्प है। यह डिजाइन हथेली के किनारे से उंगलियों तक बेल की तरह बनाया जाता है, जिसमें फूल और पत्तों का पैटर्न इसे और आकर्षक बनाता है। बिहार की लड़कियां खासकर पारंपरिक लहंगा और साड़ी के साथ इसे खूब पसंद करती हैं।

गोल टिक्की डिजाइन |  Gol Tikki Mehndi Design

PunjabKesari

गोल टिक्की (Gol Tikki Mehndi Design) हमेशा से सबसे पसंदीदा डिजाइनों में से एक रहा है। इसमें हथेली के बीच गोल टिक्की बनाई जाती है और उसके चारों तरफ छोटे पैटर्न। यह डिज़ाइन जल्दी सूखता है और समय की कमी में भी एक परफेक्ट लुक देता है।

अरेबिक स्टाइल मेहंदी | Arabic Mehndi Design

PunjabKesari

अगर आप वेस्टर्न टच चाहती हैं, तो अरेबिक मेहंदी (Arabic Mehndi Design) आपके लिए परफेक्ट है। इसमें बड़े फूल और पत्तियों का पैटर्न बनाया जाता है। यह डिज़ाइन देखने में भरापूरा लगता है लेकिन लगाने में आसान होता है और इसका रंग भी लंबे समय तक गहरा रहता है।

जाली पैटर्न | Jali Mehndi Design

PunjabKesari

आजकल जाली मेहंदी (Jali Mehndi Design) काफी ट्रेंड में है। इसमें हथेली पर जाल जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप कलाई के पास चूड़ी जैसा डिज़ाइन भी बना सकती हैं। यह डिज़ाइन बिहार की युवतियों में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

सिंपल टीप डिजाइन | Simple Mehndi Design

PunjabKesari

अगर आप मिनिमल मेहंदी डिज़ाइन चाहती हैं, तो सिंपल टीप (Simple Mehndi Design) आपके लिए सही विकल्प है। इसमें हथेली और उंगलियों पर छोटे-छोटे बूटे और डॉट्स बनाए जाते हैं। यह खासकर कॉलेज गर्ल्स और वर्किंग वुमन के बीच फेवरेट है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!