सारण के मांझी में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की लूट, बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर वारदात को दिया अंजाम

Edited By Harman, Updated: 07 Jan, 2026 03:11 PM

millions of rupees looted from an sbi customer service center in saran

सारण : बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में बुधवार को मोटरसाइकिल से पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

सारण : बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में बुधवार को मोटरसाइकिल से पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मटिहान गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने के कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने केंद्र संचालक अजित सिंह और सहकर्मी को हथियार का भय दिखाकर एक लाख, 86 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गये। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ी में फेंका एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर छापामारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!