Edited By Harman, Updated: 02 Oct, 2025 12:57 PM

बिहार के दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है। दरअसल यहां करंट की चपेट में आने से मां बेटे की जान चली गई। दोनों मां-बेटे मेला देखने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है। दरअसल यहां करंट की चपेट में आने से मां बेटे की जान चली गई। दोनों मां-बेटे मेला देखने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार बखरी के डरहा गांव की है। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय पत्नी पवित्री देवी और उनके 15 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रुप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आर्यन कुमार सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा के साथ जुड़कर खड़ा था कि तभी ई-रिक्शा पर अचानक हाइवोल्टेज तार गिरी और उसे करंट का झटका लगा। तभी करंट लगने से वह झटपटाने लगा। बेटे को तड़पता देख मां बचाने दौड़ी। बेटे को बचाने आई मां पवित्री देवी भी करंट की चपेट में आ गई। दुर्भाग्यवश दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुखदायी घटना के बाद पूरा इलाका शोक में डूब गया। परिजनों में कोहराम मच गया।