छपरा में चाकूबाजी से हड़कंप! पड़ोसियों ने 3 भाइयों पर किया चाकू से जानलेवा हमला, 2 की हालत गंभीर

Edited By Harman, Updated: 12 Dec, 2025 02:14 PM

neighbours in chhapra attacked three brothers with a knife

छपरा: बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को पड़ोसी के साथ हुए विवाद में दो किशोर सहित एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया।

छपरा: बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को पड़ोसी के साथ हुए विवाद में दो किशोर सहित एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि फरीदपुरा गांव निवासी मुनीलाल महतो का पूर्व से विवाद अपने पड़ोसी से चल रहा था। गुरुवार की देर रात को पड़ोसियों ने मुनीलाल महतो के पुत्र श्याम देव कुमार, अभिषेक कुमार और आशीष कुमार को चाकू मार कर घायल कर दिया, जिसके बाद तीनों को परिजन रात्रि में छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अभिषेक और आशीष के जांघ में चाकू लगा है और उन्हें पटना रेफर किया गया है। वहीं श्यामदेव के पैर में चाकू लगा है, जिसकी चिकित्सा सदर अस्पताल में की जा रही है। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!